यूपी में पूर्व मंत्री की एस्कॉर्ट की कार की बस से टक्कर, 4 पुलिसवाले घायल; 2 की हालत गंभीर

वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को वह गोरखपुर में BJP की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे कौड़ीराम में उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यूपी में पूर्व मंत्री की एस्कॉर्ट की कार की बस से टक्कर, 4 पुलिसवाले घायल; 2 की हालत गंभीर

UP News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और चिल्लूपार से विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी सोमवार को कौड़ीराम में सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़हलगंज से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा नेता राजीव पांडे, अष्टभुजा सिंह समेत दर्जनों लोग कौड़ीराम पहुंच गए।

विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को वह गोरखपुर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे कौड़ीराम में उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (स्कॉर्पियो) ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में वाहन में सवार चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और पैर में चोटें आई हैं। कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मुक्तिपथ वाले बाबा के नाम से मशहूर हैं राजेश त्रिपाठी

राजेश त्रिपाठी (मुक्तिपथ वाले बाबा) उत्तर प्रदेश की चिल्लूपार विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और पूर्व मंत्री हैं। वे 2022 में तीसरी बार विधायक बने और उन्होंने पूर्वांचल के कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी को हराकर अपनी पहचान बनाई। वह भाजपा से पहले बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे। राजेश त्रिपाठी 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर, और 2022 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने। वे उत्तर प्रदेश सरकार में धर्मार्थ मामलों और होम्योपैथ विभाग के मंत्री रह चुके हैं। राजेश त्रिपाठी "मुक्तिपथ वाले बाबा" के नाम से भी जाने जाते हैं। यह नाम उन्होंने बड़हलगंज में मुक्तिपथ के विकास के लिए कमाया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।