Hindi NewsUP NewsFormer DGP Mustafa appeared as soon as a case was registered for conspiracy to murder his son, said this on video
बहू से अफेयर, बेटे की मौत; पूर्व डीजीपी मुस्तफा आए सामने, वायरल वीडियो पर यह बोले

बहू से अफेयर, बेटे की मौत; पूर्व डीजीपी मुस्तफा आए सामने, वायरल वीडियो पर यह बोले

संक्षेप:

अपने ही बेटे की हत्या की साजिश और बहू से अफेसर के आरोपों में फंसे हरियाणा के पूर्व डीजीपी मुस्तफा मंगलवार को सामने आए और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। बेटे के सनसनीखेज आरोपों वाले वीडियो पर कहा कि ड्रग्स लेकर उसने वीडियो बनाया था। यह भी कहा कि 18 साल से ड्रग्स ले रहा था।

Oct 21, 2025 11:50 pm ISTYogesh Yadav सहारनपुर, संवाददाता
share Share
Follow Us on

बेटे की संदिग्ध हालात में मौत के बाद वायरल वीडियो से निशाने पर आए हरियाणा के पूर्व डीजीपी मुस्तफा, उनकी पत्नी व पुत्र वधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में मुस्तफा पर बहू से ही अफेयर का आरोप बेटे ने लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व डीजीपी ने मंगलवार को सहारनपुर जिले के चिलकाना थाना अंतर्गत अपने गांव हरडाखेड़ी में पत्रकारों से वार्ता सफाई पेश की। इसके साथ ही अपने मृत बेटे पर कई आरोप लगाए। कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं, जांच में सब साफ हो जाएगा। वह बोले- उनका बेटा पिछले 18 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा था, जिसके चलते वह कई बार अपनी पत्नी से भी मारपीट कर चुका था। कहा कि उन्हें आशंका है कि बेटे ने ड्रग्स सेवन के बाद ही वीडियो बनाई थी, जिस वीडियो में उनका बेटा परिवार के सदस्यों पर कई तरह के आरोप लगा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार को पूर्व डीजीपी मुस्तफा चौधरी ने सहारनपुर में अपने गांव हरडाखेड़ी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनका बेटा करीब 18 साल से ड्रग्स लेता था, जिसके कारण उसकी साइको जैसी स्थिति हो गई थी। वह कई बार अपनी पत्नी से भी मारपीट करता था। इसी के चलते सुनने में आया कि उसने इस तरह की वीडियो बनाई थी। पूर्व डीजीपी ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने बेटे की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया। कहा कि प्रकरण में एक व्यक्ति राजनीति से प्रेरित होकर गलत भावना से कई तरह के आरोप लगा रहा है।

ये भी पढ़ें:पूर्व DGP का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट, बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने

उन्होंने कहा कि विरोधियों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उन्होंने बताया कि अभी उन्हें पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई सबके सामने होगी।

क्या है पूरा मामला

मुस्तफा और पंजाब की पूर्व मंत्री सुल्ताना के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर की गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला में मौत हो गई थी। इसी के बाद अकील अख्तर का एक वीडियो सामने आया। इन वीडियो में अख्तर ने व्यक्तिगत विवाद और अपनी जान को खतरे की बात कही थी। इस वीडियो में अकील यह कह रहा है कि परिवार के लोग उसे जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में उसने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया। उसने कहा कि उसकी मां और बहन भी साजिश का हिस्सा हैं।