मुश्किल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट का आदेश

लखनऊ, विधि संवाददाता
Follow us on Google News
share

अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दायर मानहानि के परिवाद में एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। यह दूसरी बार है जब कोर्ट ने अजय कुमार के खिलाफ वारंट जारी किया है।

मुश्किल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट का आदेश
ajay lallu

Ajay Kumar Lallu: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दायर मानहानि के परिवाद में एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। पूर्व में 24 अगस्त को भी कोर्ट ने आदेश जारी किया था, लेकिन अगले दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कोर्ट में हाजिर होकर उसे निरस्त करा लिया था। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।

कोर्ट ने लल्लू की ओर से दी गई स्थगन व हाजिरी माफी की अर्जी को भी खारिज करते हुए कहा कि पूर्व में भी इसी प्रकार का एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसे निरस्त कर 24 अगस्त को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद लल्लू ने 25 अगस्त को न्यायालय में हाजिर होकर अपने खिलाफ जारी आदेश को निरस्त करा लिया था। अदालत ने कहा है कि इसके बावजूद लल्लू की ओर से बहस नहीं की गई और पुनः उन्हीं आधारों पर प्रार्थना प्रस्तुत कर दिया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रकरण को लगातार लंबित किया जा रहा है। अदालत ने कहा है कि प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने का कोई उचित आधार नहीं है। कोर्ट ने लल्लू की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए पुनः गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

पूर्व उर्जा मंत्री ने दायर किया था मानहानि का परिवाद

विशेष अधिवक्ता रमेश कुमार शुक्ला के अनुसार भाजपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ 16 दिसंबर 2019 को मानहानि का आरोप लगाते हुए एक शिकायती परिवाद दाखिल किया था। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि लल्लू ने 4 नवंबर 2019 को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने झूठा, दुर्भावना पूर्ण एवं भ्रामक बयान दिया था। लल्लू ने अपने बयानों में कहा था कि गरीब जनता की बिजली कुछ सौ और हजार रुपये के बकाए पर कटवा देने वाले मंत्री जी विभाग के खजाने से हजारों करोड़ रुपये देशद्रोहियों दाऊद इब्राहिम और इकबाल मिर्ची से जुड़ी कंपनियों को देते हैं। आरोप है कि अगले दिन 5 नवंबर को अजय कुमार लल्लू ने पुनः बयान दिया कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि सितंबर अक्तूबर 2017 में ऊर्जा मंत्री किस प्रयोजन से दुबई गए थे। वहां किन-किन लोगों से मुलाकात की? उन्होंने मीडिया के सामने यह भी बयान दिया था कि यह दौरा उस समय कि जब डीएचएफएल का पैसा सनब्लिंक कंपनी को जा रहा था। ऊर्जा मंत्री 10 दिनों की इस आधिकारिक यात्रा का उद्देश्य बताएं।

एमपी/एमएलए कोर्ट के तत्कालीन न्यायाधीश ने सुनाई थी सजा

इस परिवाद पर सुनवाई के उपरांत तत्कालीन एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव ने अजय कुमार लालू को एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 10000 के जुर्माने की सजा सुनाई थी। अदालत यह भी कहा था कि जुर्माना जमा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद लल्लू के अनुरोध पर विशेष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। उसके बाद लल्लू ने विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दाखिल की थी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुश्किल में अजय कुमार लल्लू, दूसरी बार जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट का आदेश