Hindi NewsUP Newsformer Allahabad High Court Bar Association president Nephew brutally murdered
हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की बेरहमी से हत्या, हमलावर ने चाकू से दो दर्जन से अधिक वार किए

हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की बेरहमी से हत्या, हमलावर ने चाकू से दो दर्जन से अधिक वार किए

संक्षेप:

यूपी के प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने लक्ष्मी नारायण के पेट,गर्दन और हाथ पर ताबतोड़ दो दर्जन से अधिक वार किए।

Oct 24, 2025 05:58 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रयागराज में सिविल लाइंस में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की सड़क पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने लक्ष्मी नारायण के पेट,गर्दन और हाथ पर ताबतोड़ दो दर्जन से अधिक वार किए। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसआरएन अस्पताल पहुंचे। वारदात के वक्त आसपास मौजूद रहे लोगों के बयान और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धूमनगंज में मुंडेरा चुंगी के पास स्थित शकुंतला कुंज कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे थे। वह मीडिया से भी जुड़े थे और एक हिंदी चैनल के लिए काम करते थे। गुरुवार रात लगभग दस बजे सिविल लाइंस में हर्ष होटल के गेट नंबर दो के पास कुछ लोगों ने विवाद के बाद लक्ष्मी नारायण पर चापड़ जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दो दर्जन से अधिक वार करने के बाद हमलावर भाग निकले। तड़पती हालत में लक्ष्मी नारायण ने अशोक सिंह को फोन किया और बोले, चाचा बचा लीजिए।

ये भी पढ़ें:दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन, लखनऊ पेशाब कांड पर चंद्रशेखर बोले

इस पर पूर्व अध्यक्ष ने तत्काल अपने जूनियर कृष्णा सिंह को भतीजे की मदद के लिए भेजा और पुलिस को सूचना देकर खुद भी मौके के लिए निकल पड़े। उधर सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वारदात किन लोगों ने और क्यों अंजाम दी, यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन यह बात चर्चा में रही कि घटनास्थल के पास ही लक्ष्मी नारायण सिंह कुछ समय से फल की दुकान लगवा रहे थे। लक्ष्मी नारायण के परिवार में पत्नी और एक बेटा राज नारायण सिंह है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |