दिशा पाटनी ने अक्षय कुमार के लिए घर से मंगवाया खाना, दाल-चावल से ही तृप्त हो गए फिल्मों के खिलाड़ी

हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, बरेली
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार, राजपाल यादव और अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। दिशा के पिता घर का बना खाना लेकर एयरपोर्ट पहुंचे, जिसे सभी कलाकारों ने खाया। टीएमयू, मुरादाबाद में हुए कार्यक्रम में सितारों ने डांस और संवाद से दर्शकों का दिल जीता।

akshay kumar disha patani and her father

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोमवार को अभिनेता अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। फिल्म वेलकम टू जंगल के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई से मुरादाबाद जाते समय उनका चार्टर्ड विमान दोपहर करीब दो बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से सभी कलाकार हेलीकॉप्टर के जरिए मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) पहुंचे, जहां फिल्म के प्रचार और प्रीमियर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पाटनी ने बताया कि मुरादाबाद जाते समय अक्षय कुमार ने दिशा से घर का बना खाना खाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दिशा ने अपने पिता को फोन कर खाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। सूचना मिलने पर उनकी मां ने जल्द ही दाल, चावल, मिक्स सब्जी और रोटियां तैयार कीं। शाम करीब चार बजे जगदीश सिंह पाटनी खाना लेकर बरेली एयरपोर्ट पहुंच गए।

दिशा पाटनी ने अक्षय को खिलाया घर का खाना

शाम करीब पांच बजे प्रोग्राम खत्म होने के बाद सभी कलाकार वापस बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां दिशा ने अपने पिता से मुलाकात की और घर का बना खाना लिया। अक्षय कुमार, राजपाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी सादे भोजन का स्वाद लिया। घर के खाने से खुश अक्षय कुमार ने तारीफ करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उन्हें इतना स्वादिष्ट और सादा भोजन खाने को मिला है, साथ ही शुक्रिया अदा किया।

टीएमयू में फिल्मी सितारों का जलवा

उधर, मुरादाबाद स्थित टीएमयू में आयोजित प्रोग्राम में फिल्मी सितारों का जलवा देखने को मिला। हिन्दुस्तान मूवी मेनिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों छात्र और प्रशंसक मौजूद रहे। मंच पर पहुंचते ही अक्षय कुमार ने दर्शकों का अभिवादन किया और छात्रों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ लोकप्रिय गाने ‘घिस-घिस’ पर परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव ने अपने चुटीले अंदाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

अक्षय और दिशा के डांस पर झूमे छात्र

कार्यक्रम के दौरान दिशा पाटनी ने भी अक्षय कुमार के साथ ‘लंबा-ऊंचा कद’ गाने पर शानदार डांस परफॉर्म किया। सितारों की एक झलक पाने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और अरशद वारसी समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।