यूपी के स्कूलों में पहली बार होगी ऐसी प्रतियोगिता, विजेता को एक लाख का इनाम, आवेदन शुरू
यूपी के माध्यमिक स्कूलों में पहली बार अटल उपग्रह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में पहले विजेता को एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इसके अलावा दूसरे नंबर के विजेता को 50 हजार और तीसरे को 25 हजार रुपये मिलेगा।

यूपी के माध्यमिक स्कूलों में पहली बार अटल उपग्रह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://asc.ind.in/ पर उपलब्ध है। इस प्रतियोगिता में पहले विजेता को एक लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इसके अलावा दूसरे नंबर के विजेता को 50 हजार और तीसरे को 25 हजार रुपये मिलेगा। उन्होंने बताया कि देश की प्रथम स्कूल स्तरीय उपग्रह डिज़ाइन और विकास प्रतियोगिता भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की विरासत को समर्पित की गई है। भारत अंतरिक्ष सप्ताह के तत्वावधान में अटल उपग्रह प्रतियोगिता में पंजीकरण शुरू हो गए हैं। आखिरी तारीख 30 नवम्बर है।
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता से शुभांशु शुक्ला सरीखे नए अन्तरिक्ष विज्ञानी ग्रुप कैप्टन तैयार होंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों का समर्थन करता है। आवेदकों को टीम के रूप में आवेदन करना होगा। एक टीम में अधिकतम पांच सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। हर टीम के साथ उसी संकाय का एक गाइड शिक्षक होना जरूरी है।
एक टीम में अधिकतम 5 सदस्य हो सकते
प्रतियोगिता के पहले विजेता को पहला पुरस्कार एक लाख, दूसरा 50 हजार और तीसरा पुरस्कार 25 हजार रुपये मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी माध्यमिक स्कूलों में अटल उपग्रह प्रतियोगिता के आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं। प्रतियोगिता सभी भारतीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए खुली है। आवेदकों को टीम के रूप में आवेदन करना होगा, एक टीम में अधिकतम 5 सदस्य हो सकते हैं, प्रत्येक टीम के साथ उसी संकाय का एक गाइड टीचर होना अनिवार्य है।
पंजीकरण कराने के निर्देश
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने अपर सचिव प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों लखनऊ,हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, उन्नाव के जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने अपने जनपदों में अपने अधिकार क्षेत्र के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में उपरोक्त प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार प्रसार करवाते हुए अन्तिम तिथि तक अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीकरण कराने के निर्देश जारी कर दिये हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

