Hindi NewsUP NewsFor just 500 rupees son strangled his mother death with rope police have sent heartless son to jail
मां की गला घोटकर हत्या करने वाले कलियुगी बेटे पुलिस ने भेजा जेल, 500 रुपये के लिए बना कातिल

मां की गला घोटकर हत्या करने वाले कलियुगी बेटे पुलिस ने भेजा जेल, 500 रुपये के लिए बना कातिल

संक्षेप:

मुरादाबाद में जमीन बेचने से मना करने पर मां की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी इकलौते बेटे कपिल को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि शराब के लिए पांच सौ रुपये देने से मां ने मना कर दिया था।

Jan 04, 2026 08:26 pm ISTDinesh Rathour मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद में जमीन बेचने से मना करने पर मां की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी इकलौते बेटे कपिल को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि शराब के लिए पांच सौ रुपये देने से मां ने मना कर दिया था इसीलिए गुस्से में रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी सावित्री (50) के पति ऋषिपाल की 2016 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद सात बीघा जमीन पत्नी सावित्री के नाम दर्ज हो गई थी। सावित्री अपनी बेटी रोशनी और इकलौते बेटे कपिल की शादी कर चुकी थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कपिल मजदूरी करता था और अपनी पत्नी ललिता व तीन बच्चों वैभव, दिव्यांशी और आराध्या के साथ मां के पास ही रह रहा था। वह शराब पीने का भी आदी था। पिछले कुछ समय से कपिल अपनी मां पर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था, जबकि मां सावित्री इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बीच तीन दिन पूर्व कपिल की पत्नी ललिता अपने तीनों बच्चों को लेकर सिविल लाइंस के गौतमनगर स्थित मायके चली गई थी। घर में कपिल और उसकी मां सावित्री अकेली थी। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कपिल ने अपनी मां की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और बहन को कॉल करके बताया कि मां जीने से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद 17 घंटे तक वह शव के पास ही बैठकर रोते हुए दुखी होने का ड्रामा करता रहा था।

ये भी पढ़ें:GST रिश्वत कांड में ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत 3 अफसर सस्पेंड

साले ने फोन करके बुलाई थी पुलिस

शनिवार सुबह जब आरोपी का साला योगेंद्र वहां पहुंचा, तो मृतका के गले पर निशान देखकर उसे शक हुआ और उसने पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में साले योगेंद्र की तहरीर पर आरोपी कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने शराब के लिए पैसे न मिलने पर गुस्से में हत्या करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और जिस कागज से खून पोछा था उसे भी बरामद कर लिया गया। रविवार को एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी बोला, शराब के नशे में मैने मां को मार दिया।

ये भी पढ़ें:नेहा सिंह राठौर से क्या-क्या हुए सवाल, पुलिस ने क्यों मांगी मेडिकल रिपोर्ट?

मां से मांगे थे 500 रुपये, मिले थे केवल 100

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक जनवरी को उसने मां से पैसे मांगे थे तो मां सावित्री ने 100 रुपये दिए थे, जिसकी वह शराब पी लिया था। अगले दिन शुक्रवार 2 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे उसने मां से 500 रुपये मांगे। तो मां ने पहले दिए पैसों के बारे में पूछताछ की और पैसे देने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने मां से कहा कि अपनी जमीन या तो मेरे नाम कर दो या उसे बेच कर मुझे पैसे दे दो। कपिल ने कहा कि इस पर मां ने उसे डांट दिया और गाली देने लगी। जिससे वह गुस्से में आ गया और अपने हाथ से मां का गला दबा दिया, लेकिन वह नहीं मरी। बाद में पास ही पड़ी रस्सी से मां का गला घोट दिया, जिससे थोड़ी देर में वह तड़पना बंद कर दी और उसके नाक से खून निकलने लगा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब मां की मौत हो गई तो उसने कपड़े और कागज से उनके नाक से निकला खून साफ किया और उसे जहां गाय बंधी थी वहां रखे कनस्तर में फेंक दिया। हत्या में प्रयुक्त रस्सी को भी कमरे में बने स्लैब पर फेंक दिया। आरोपी ने रोते हुए पुलिस से कहा कि मैं शराब पीने का आदी हूं और मुझे शराब की लत लगी हुई है। शराब के नशे में ही मैंने अपनी मां को मार दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |