Hindi NewsUP NewsFor 200 rupees friends took life young man killed him by crushing his head with brick in meerut
200 रुपये के लिए दोस्तों ने ले ली युवक की जान, ईंट से सिर कुचलकर दोस्त की कर डाली हत्या

200 रुपये के लिए दोस्तों ने ले ली युवक की जान, ईंट से सिर कुचलकर दोस्त की कर डाली हत्या

संक्षेप:

मेरठ में 200 रुपये के लिए दोस्तों ने एक युवक की हत्या करके सनसनी फैला दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके परिजनों को क्लीनचिट दी गई है।

Thu, 6 Nov 2025 08:41 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

मेरठ के लोहियानगर में 25 अक्टूबर की रात हरि का खेत में हुई आकिल की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच हत्यारोपी गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब मांगने को लेकर विवाद हुआ था। शराब नहीं देने पर 200 रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने आकिल की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्याकांड में परिजनों ने जिनको नामजद कराया था, उन्हें क्लीन चिट दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर स्थित हरि का खेत में 25 अक्टूबर को आकिल पुत्र शौकीन निवासी जाकिर कॉलोनी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह लाश मिली। शिनाख्त के बाद आकिल के बड़े भाई काफिल ने लोहियानगर थाने में कुछ लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में खुलासा हुआ कि जिनको नामजद किया वह घटना के समय कहीं और थे। पुलिस ने बाकी माध्यम से छानबीन की और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अरशद, आकिब, फैज, सादिक और अमन को हिरासत में लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी आकिल के दोस्त थे। वारदात की रात आकिल हरि का खेत में नशे की हालत में पहुंचा था। यहां आकिल ने दोस्तों अरशद व अन्य से शराब मांगी। शराब नहीं देने पर 200 रुपये देने का दबाव बनाया। इसे लेकर गाली गलौज और हाथापाई हो गई। इसके बाद सभी पांच दोस्तों ने मिलकर आकिल की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुकदमे में अन्य लोगों की नामजदगी के बाद यह आरोपी घर आ गए। इसी बीच इनके नाम का खुलासा हुआ और पुलिस ने सभी पांच आरोपी दबोच लिए। बताया कि सभी आरोपियों का अपराधिक इतिहास है और नशा के आदी हैं।

आकिल के गिरते ही टूट पड़े आरोपी

पूछताछ में खुलासा हुआ आकिल को आरोपियों ने पहले पीटा। इसके बाद आकिल वहां से गाली देकर भागा। इस दौरान अरशद ने ईंट उठाकर आकिल पर फेंकी और ईंट लगने से आकिल जमीन पर गिर गया। पांचों आरोपियों ने आकिल को दबोच लिया और ईंट और पत्थर से वार कर चेहरा कुचल दिया।

गाली दे रहा था, इसलिए मार डाला

हत्यारोपियों के चेहरे पर कत्ल को लेकर जरा भी पछतावा नहीं था। आरोपी 18 से 21 साल उम्र के हैं। प्रेसवार्ता में पहुंचे आरोपी मुस्कुरा रहे थे। आरोपियों ने बताया आकिल ने गाली दी थी, इसलिए गुस्से में मार डाला।

इनकी हुई गिरफ्तारी

अरशद लक्खीपुरा
आकिब लक्खीपुरा
फैज शाहजहां कॉलोनी
सादिक शाहजहां कॉलोनी
अमन शाहजहां कॉलोनी
ये भी पढ़ें:खाना खाने के लिए घर बुलाया, फिर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया; बहनें अरेस्ट
ये भी पढ़ें:अब तो सरकार लेने लगी पीडीए की जान, बसपा नेता की मौत के बाद अखिलेश ने BJP को घेरा
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |