धर्मेन्द्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, जिपं अध्यक्ष गौरव चौधरी संग लिए फेरे

लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली। दोनों की पहली शादी हो चुकी है। गौरव ने पहली बीवी और मोनिका ने पहले पति को तलाक के बाद ये शादी की है। 

धर्मेन्द्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, जिपं अध्यक्ष गौरव चौधरी संग लिए फेरे

Monika yadav and Gaurav Wedding: यूपी के मेरठ से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव गुरुवार को वैवाहिक बंधन में बंध गए। दोनों ही राजनीतिक जगत के चर्चित चेहरों में से एक हैं। दोनों ने अपने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक रिजॉर्ट में शादी की। शुक्रवार को दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा होती रही। दोनों के समर्थक शादी के लिए बधाई देते रहे। मोनिका और गौरव की ये दूसरी शादी है। मोनिका की पहली शादी सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव से हुई थी। दोनों का तलाक हो चुका था। इसी तरह गौरव का भी पहली पत्नी से तलाक चुका है।

जिपं अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हिन्दुस्तान से बातचीत करते हुए शादी की पुष्टि की। गौरव जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से पहले जर्मनी में रहकर बिजनेस कर रहे थे। जर्मनी से भारत लौटने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2021 में जिपं अध्यक्ष बनकर राजनीति में लंबी छलांग लगाकर सबको चौका दिया था। गौरव की इससे पहले शादी हो चुकी है और एक बेटी है। गौरव का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। वहीं मोनिका यादव का भी पहली शादी से तलाक हो चुका है। मोनिका फर्रुखाबाद के एक बेहद मजबूत राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नरेंद्र यादव सपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं और एक कद्दावर नेता है। मोनिका 2021 में सपा से बगावत करके भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। उनकी शादी सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

सीएम योगी की मीटिंग में हुई थी दोनों की मुलाकात

मोनिका यादव और गौरव चौधरी दोनों की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दोनों ही अपने-अपने पार्टनर को तलाक दे चुके हैं। सीएम योगी की मीटिंग में गौरव और मोनिका की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। एक साल पहले दोनों की लवस्टोरी ने जोर पकड़ लिया। दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। 28 मई को हिमाचल प्रदेश के रिजॉर्ट में हुई शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रिश्ते से बंध गए। दोनों की शादी को गोपनीय रखा गया था। शादी में केवल रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तब लोगों को शादी की जानकारी हुई। गौरव और मोनिका की शादी को लेकर अब खासी चर्चाएं हो रही हैं।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।