
UP Weather: बरेली में छाई कोहरे की चादर, 30 मीटर रही विजिबिलिटी; जानें अगले दो दिन का हाल
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बरेली में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर करीब 30 मीटर रह गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है और तापमान में मामूली कमी आई है। प्रदेश में नजिबाबाद के बाद बरेली सबसे ठंडा शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 21.8 और रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता 30 मीटर के आसपास रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन तक सुबह कोहरा छा सकता है। तापमान में मामूली बदलाव होने का अनुमान है।
रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। एयरपोर्ट और आसपास के इलाके में दृश्यता काफी कम रही। हालांकि सुबह करीब 9 बजे धूप निकली और कोहरे की चादर छंटने लगी। पूरा दिन धूप निकली रही लेकिन हवा चलने की वजह से हल्की ठंड रही। दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अभी दो दिन तक कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में तेज हवा भी चलेगी जिससे ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी
महाराजगंज में न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
महराजगंज जिले में भी मौसम में सुधार होने से न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।
पछुआ हवाओं से भी राहत
फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में शुरू मंद-मंद गति से चल ही पछुआ हवाओं से भी लोगों को राहत मिल गई है। वैज्ञानिक डॉ.डीपी सिंह का कहना है कि हवाओं के रुख और मौसम के बदलते तेवर से अब लगने लगा है कि कोहरे से कुछ दिनों में राहत मिल सकती है।

लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें



