तीनों शहरों की फ्लाइट फुल, दिवाली पर घर आने वालों को मुश्किल; 30 अक्‍टूबर का किराया सबसे ज्‍यादा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • आगरा से मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू की फ्लाइट संचालित हो रहीं हैं। यात्रियों की संख्या की दृष्टि से देखें तो बेंगलुरू फ्लाइट में सबसे अच्छी रहती है। उसके बाद मुंबई और बेंगलुरू रहती हैं, लेकिन दीवाली पर स्थिति कुछ अलग है। तीनों शहरों को जाने और वहां से आने वाली फ्लाइट फुल हैं।

तीनों शहरों की फ्लाइट फुल, दिवाली पर घर आने वालों को मुश्किल; 30 अक्‍टूबर का किराया सबसे ज्‍यादा

Flights to three cities are full: दीवाली पर ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है तो फ्लाइट में भी सीटें खाली नहीं हैं। तीन शहरों के लिए चल रहीं उड़ानें इन दिनों फुल हैं। यही नहीं 30 अक्टूबर को तीनों फ्लाइट में किराया अन्य दिनों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। ऐसे में त्‍योहार मनाने के लिए घर आने वालों को बड़ी दिक्‍कत हो रही है। कई लोगों को अपना बजट देखते हुए घर जाने का कार्यक्रम रद्द भी करना पड़ा है।

आगरा से मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरू की फ्लाइट संचालित हो रहीं हैं। इनमें यात्रियों की संख्या की दृष्टि से देखें तो बेंगलुरू फ्लाइट में सबसे अच्छी रहती है। उसके बाद मुंबई और बेंगलुरू रहती हैं, लेकिन दीवाली पर स्थिति कुछ अलग है। इन तीनों शहरों को जाने और वहां से आने वाली फ्लाइट फुल हैं। यात्री 31 अक्टूबर तक बुक हैं। टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना का कहना है कि दीवाली पर फ्लाइट बुक होने से न सिर्फ पर्यटन को लाभ मिल रहा है बल्कि विमानन कंपनी का भी उत्साह बढ़ रहा है। ऐसे में अन्य विमानन कंपनी फ्लाइट को चलाने के लिए आगे बढ़कर आएंगी।

सक्सेना के मुताबिक मुंबई फ्लाइट का 29 अक्टूबर को 5000, 30 को 8000 और 31 अक्टूबर को 5000 किराया है। हैदराबाद की फ्लाइट का 29 को 4800, 30 को 11500 और 31 अक्टूबर को 4700, बेंगलुरू की फ्लाइट का 29 को 6590, 30 को 5750 और 31 को 6500 रुपये किराया है। एयरपोर्ट निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि फ्लाइट में जितनी संख्या में यात्री आ रहे हैं। उससे लगता है कि विमानन कंपनियां जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट बढ़ाएंगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsतीन शहरों की फ्लाइट फुल, दिवाली पर घर आने वालों को मुश्किल