काम की बात: हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मुंबई के लिए अब सातों दिन मिलेगी फ्लाइट, किराया भी कम

वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share

त्योहारों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। आज यानी एक अक्टूबर से अकासा एयरलाइंस ने प्रयागराज से मुंबई के लिए सातों दिन फ्लाइट चलाने जा रही है। खास बात यह है कि अभी इस फ्लाइट का किराया दूसरे के मुकाबेल कम भी है।

Flights from Prayagraj to Mumbai will be available seven days a week
प्रयागराज से मुंबई के लिए अब सातों दिन फ्लाइट

UP News: हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एक अक्टूबर से अकासा एयरलाइंस ने प्रयागराज और मुंबई के बीच सातों दिन विमान सेवा शुरू कर रही है। सप्ताह के सभी दिन उड़ान उपलब्ध होने से मुंबई का किराया भी कम हुआ है। एक अक्टूबर यानी आज का अकासा का किराया 5264 रुपये है, जबकि इंडिगो का किराया 5565 रुपये है।

विमानों की संख्या बढ़ने से दीपावली और छठ के दौरान मुंबई का किराया दूसरे शहरों की तुलना में कम बढ़ा है। दीपावली के बाद 10 नवंबर को प्रयागराज से मुंबई का किराया केवल 8405 रुपये है। वहीं, 11 नवंबर को भुवनेश्वर का किराया 15 हजार रुपये और बेंगलुरु का किराया 16210 रुपये तक पहुंच गया है। विमानों की संख्या बढ़ने से मुंबई का किराया दिल्ली के मुकाबले भी कम है। एक अक्तूबर को प्रयागराज से दिल्ली का किराया 6523 रुपये है।

इंडिगो आज से भुवनेश्वर की उड़ान बंद करेगी

अक्टूबर से मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए विमान सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। इंडिगो 25 अक्टूबर से इन तीनों शहरों के लिए सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं बढ़ाने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत सोमवार को मुंबई, मंगलवार को हैदराबाद, बुधवार को फिर मुंबई और शुक्रवार को बेंगलुरु की विमान सेवा संचालित होगी। हालांकि, इंडिगो ने गुरुवार को प्रयागराज से भुवनेश्वर के लिए संचालित होने वाली विमान सेवा को बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के कारण अकासा एयरलाइंस ने मुंबई की विमान सेवा सात दिन से घटाकर केवल सोमवार कर दी थी। अब इसी महीने से मुंबई के लिए सातों दिन विमान सेवा संचालित होगी। नवंबर में यह सेवा छह दिन की हो जाएगी।

लखनऊ की उड़ानें महंगी

उधर, बड़े महानगरों में रह कर पढ़ाई या नौकरी करने वालों की लखनऊ घर वापसी इस दिवाली आसान नहीं है। त्योहार शुरू होने से पहले लखनऊ के लिए विमान किराया आसमान छू रहा है। दिवाली के समय मुंबई से लखनऊ के बीच फ्लाइट का किराया 16 हजार से 23 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यही हाल पुणे का है। त्योहार समय प्लेन टिकट 20 हजार का है। जैसे-जैसे सीटें बुक होती जाएंगी किराया और बढ़ेगा।

एयर ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, हवाई किराये में जिस तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, वह हैरान करने वाली है। किराये की मौजूदा स्थिति आमतौर पर दिवाली से छह-सात दिन पहले देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार काफी पहले ही किराये में तेज उछाल आ गया है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsमुंबई के लिए अब सातों दिन मिलेगी फ्लाइट, किराया भी कम