5 महीने का इश्क, आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया प्रेमी सिपाही, फिर..
यूपी के शाहजहांपुर में आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने प्रेमी सिपाही पहुंच गया। ऐसा करना सिपाही को भारी पड़ गया। इस बीच लोगों ने देख लिया। लोगों ने सिपाही को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

यूपी के शाहजहांपुर में एक सिपाही का आधी रात गर्लफ्रेंडसे मिलने गांव पहुंचना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और चोर होने की आशंका में उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी सिपाही को बाइक समेत खुटार थाने ले आई। मामले की जांच के बाद एसपी सौरभ दीक्षित ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सिपाही का महीने से इश्क चल रहा था।
जानकारी के अनुसार मेरठ जनपद के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव बघौनी निवासी वर्ष 2021 बैच के सिपाही गौरव कुमार वर्तमान में मिर्जापुर थाने में तैनात हैं। बताया गया कि उनकी पहचान करीब पांच माह पहले खुटार क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि 13 जुलाई की रात गौरव कुमार बिना किसी सरकारी कार्य, अवकाश या अनुमति के मिर्जापुर थाना क्षेत्र से खुटार के गांव खंडसार पहुंच गया। देर रात गांव में युवती से मिलने के दौरान ग्रामीणों को आहट हुई तो उन्होंने चोर होने की आशंका में सिपाही को पकड़ लिया। इस दौरान उसकी पिटाई भी कर दी गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान पुलिसकर्मी के रूप में हुई। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और रात करीब 12:30 बजे उसे अपने कब्जे में लेकर खुटार थाने पहुंची।
एसपी की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिला सिपाही
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि सिपाही बिना अनुमति थाना क्षेत्र छोड़कर महिला मित्र से मिलने गया था, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई तथा अनुशासनहीनता भी पाया गया। इसी आधार पर एसपी ने आरक्षी गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


