first wife arrived Orai just before farewell broke second marriage by slapping him विदाई से पहले महिला का बवाल, दुल्हन के सामने दूल्हे को जड़ने लगी थप्पड़, लड़की वाले समझ गए पूरा माजरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsfirst wife arrived Orai just before farewell broke second marriage by slapping him

विदाई से पहले महिला का बवाल, दुल्हन के सामने दूल्हे को जड़ने लगी थप्पड़, लड़की वाले समझ गए पूरा माजरा

उरई में हो रही एक शादी में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां के एक होटल में शादी का आयोजन था। शादी के बाद विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक महिला पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, उरई (कोंच)Sun, 11 May 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
विदाई से पहले महिला का बवाल, दुल्हन के सामने दूल्हे को जड़ने लगी थप्पड़, लड़की वाले समझ गए पूरा माजरा

यूपी के उरई में हो रही एक शादी में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां के एक होटल में शादी का आयोजन था। शादी के बाद विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक महिला पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन के सामने महिला ने दूल्हे को चांटे मारने शुरू कर दिए। यह देखकर दूल्हे की बहनों ने उसे पकड़ लिया और फिर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि दुल्हन पक्ष को सारा माजरा समझ में आ गया और शादी तोड़कर वह लोग लड़की को लेकर चले गए। पहली पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

रविवार सुबह नेहा नाम की महिला होटल में उस समय पहुंची जब विदाई की तैयारी चल रही थी। मंडप में दुल्हन के साथ पति को देखकर रो पड़ी। चीख-चीखकर कहने लगी कि यह उसका पति है। कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले दूल्हे की बहनों ने उसे पागल बताकर बाहर कर दिया और पीटा भी। यह सब देख वधु पक्ष ने नेहा से जानकारी ली तो सच सामने आ गया। नेहा ने बताया कि कोंच के गोखले नगर के रहने वाले प्रभाकर गुप्ता से उसने पांच साल पहले प्रजापति मंदिर में शादी की थी। प्रभाकर के पिता ने झांसी की एक युवती से रिश्ता तय कर दिया। 10 मई को शादी के लिए लड़की पक्ष को कोंच के होटल बुलाया गया। सभी वैवाहिक रस्में चलीं, रविवार सुबह 11 मई को विदाई थी। तभी वह होटल पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:जयमाल के समय हद भूल गया दूल्हा, दुल्हन संग कर दी ऐसी हरकत कि लौटानी पड़ी बारात

लड़की पक्ष दुल्हन को लेकर लौट गया वापस

नेहा ने कोंच पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी। उस वक्त विदाई की तैयारियां चल रहीं थी। उसने शादी रुकवाने की बात कही तो हड़कंप मच गया। पति उसे ही पागल बताने लगा, लेकिन उसकी सच्चाई वधु पक्ष भांप गया। इसके बाद शादी तोड़कर वुध को लेकर परिजन लौट गए।

पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर मंदिर में की थी शादी

नेहा के पहले पति देवेन्द्र की मौत हो चुकी है। प्रभाकर गुप्ता ने प्रेमजाल में फांसकर नेहा से पांच साल पहले मंदिर में शादी की थी। इसके बाद नेहा ने बेटे को जन्म दिया। पहले पति से एक बेटी भी है।

10 लाख में तय हुआ था दूसरा रिश्ता

प्रभाकर गुप्ता शादीशुदा था, लेकिन पैसों के प्रलोभन में उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दूसरी शादी करने का मन बनाया और झांसी की एक युवती से शादी तय कर ली। 10 लाख रुपये दान-दहेज के अलावा होटल खर्च अलग से करने की बात तय हुई थी।

बच्चों के आधार से लेकर स्कूल तक में प्रभाकर का नाम

प्रभाकर ने जब नेहा प्रजापति से शादी की तब उसकी गोद में पहले पति देवेंद्र की एक बेटी थी और शादी के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। दोनों बच्चों के आधार कार्ड से लेकर स्कूल में पिता का नाम प्रभाकर गुप्ता लिखा है।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा, एक पत्नी के रहते दूसरी शादी का मामला सामने आया है। पहली पत्नी ने तहरीर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही। जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही होगी।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |