ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददो साल के बच्चे के गले में फंसा जिपर का हुक

दो साल के बच्चे के गले में फंसा जिपर का हुक

दो साल के बच्चे के हाथ जिपर का हुक लग गया और उसने मुंह में निगल लिया। इसके बाद सांस की नली में फंसने से उसकी आवाज रुक गई और सांस लेने में तकलीफ होने पर तड़पने लगा। परिजन फौरन बच्चे को हॉस्पिटल लेकर...

दो साल के बच्चे के गले में फंसा जिपर का हुक
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 29 Jul 2020 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दो साल के बच्चे के हाथ जिपर का हुक लग गया और उसने मुंह में निगल लिया। इसके बाद सांस की नली में फंसने से उसकी आवाज रुक गई और सांस लेने में तकलीफ होने पर तड़पने लगा। परिजन फौरन बच्चे को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। ट्रोमा सेंटर में दुरबीन विधि से उसको निकाला तब बच्चे की हालत में सुधार हुआ।

सौरभ गिरी (2) पुत्र मोनू गिरी निवासी नसीरपुर घर में खेलते समय जिपर के हुक को मुंह में निगल गया। हुक गले में सांस वाली नली में जाकर फंस गया। जब बच्चा चीखने लगा और सांस लेने में परेशानी आई तो परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर आए। सेवार्थ संस्थान के ट्रोमा सेंटर में ईएनटी चिकित्सक भानू प्रताप सिंह ने उसका एक्सरे कराया तब परिजनों को बताया कि गले में खाने और सांस की नली होती है। जिप का हुक सांस की नली में फंस गया है।

तत्काल ओटी में ले जाकर किया ऑपरेट

चिकित्सक भानू प्रताप ने बताया कि बच्चा का चेहरा नीला पड़ा हुआ था। सांस लेने में उसे दिक्कत आ रही थी। बिना ओपीडी का पर्चा बनवाए ही वह बच्चे को ओटी में लेकर गए। वहां पर दुरबीन विधि से बच्चे की सांस की नली से उस जिपर के हुक को निकाला। इस दौरान बेहोशी के चिकित्सक डा. डीसी शर्मा ने पूरी मदद की। इसके बाद बच्चे को पूरी सांस आई और आईसीयू में एक घंटे बाद बच्चे की हालत सामान्य हो सकी। चिकित्सक ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन आगरा और दिल्ली में होते हैं। परिजन समय रहते बच्चे को लेकर आ गए थे इसलिए उसकी हालत में तेजी से सुधार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें