बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला यू-ट्यूबर को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला यू-ट्यूबर पूजा और उसकी छोटी बहन को दबंगों ने बच्चों के विवाद में पीटा। बच्चों के झगड़े के बाद दबंग पूजा के घर पहुंचे और उसकी पिटाई की। पुलिस ने दोनों बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला यू-ट्यूबर को पीटा

रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला यू-ट्यूबर को जमकर पीटा। दबंगों ने उसे बचाने आई छोटी बहन को भी नहीं छोड़ा। उसकी पिटाई भी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने घायल दोनों बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। बछगांव निवासी पूजा पत्नी हरिओम यू-ट्यूबर है। पति से पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने बच्चों के साथ अपने मायके चनौरा में रहती है। गुरुवार सुबह उसके बच्चे और राजकुमार एवं शिवकुमार के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बच्चों ने घर जाकर बताया तो राजकुमार, शिवकुमार अपने साथियों के साथ पूजा के घर पहुंच गए। उन्होंने गाली गलौज देना शुरू किया तो पूजा ने विरोध किया। यह देखकर उन्होंने पूजा की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।