Firozabad News: दुकान पर काम करने वाले युवक ने किया लाखों का तार चोरी

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: शिकोहाबाद की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम करने वाले युवक ने छह महीने में लाखों का बिजली का तार चुराया। युवक रोजाना 3-4 बंडल तार चुराता रहा, जिससे दुकान मालिक को इसकी भनक नहीं लगी। जब चोरी पकड़ी गई, तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और पूछताछ चल रही है।

Firozabad News: दुकान पर काम करने वाले युवक ने किया लाखों का तार चोरी

Firozabad News: शिकोहाबाद की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले युवक ने धीरे धीरे कर दुकान से लाखों का बिजली के तार चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर उसने युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पारस अग्रवाल पुत्र गिर्राज कुमार अग्रवाल निवासी गढ़ैया की एटा रोड पर मां भगवती इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान करते हैं। उनके यहां एक युवक काफी समय से काम कर रहा था। युवक ने धीरे धीरे कर दुकान से बिजली के तार की चोरी करना शुरू कर दिया। युवक 3 से 4 बंडल तारों के रोज चोरी कर ले जाने लगा।

कारोबारी का काम बड़ा होने से उसे 6 माह तक चोरी की भनक तक नहीं लगी। दुकान में काम करने वाले युवक ने 5 से 6 लाख रुपए का तार चोरी कर लिया। कारोबारी ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: दुकान पर काम करने वाले युवक ने किया लाखों का तार चोरी