ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

उत्तर क्षेत्र में शनिवार को ओट लगाते समय ट्रैक्टर आगे बढ़ने से पहिए के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। वह शिकोहाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी मौत का पता चलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। महिलाओं के...

ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 22 Jun 2019 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर क्षेत्र में शनिवार को ओट लगाते समय ट्रैक्टर आगे बढ़ने से पहिए के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। वह शिकोहाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी मौत का पता चलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। महिलाओं के रुदन से माहौल गमगीन हो गया।

गुराऊ बछेला बछेली निवासी मिलन बाबू पुत्र महाराज सिंह ट्रैक्टर से ईंट ढोने का काम करता था। वह शनिवार को ईंटे लेने को मंडी गया था। उसका ट्रैक्टर ढरक पर खड़ा था। लोगों की माने तो नीचे उतर कर एक हाथ से ब्रेक लगाकर दूसरे हाथ से पहिए के नीचे ईंट लगाकर ओट लगा रहा था। उसी दौरान किसी प्रकार ट्रैक्टर ढरक गया। जिससे ट्रैक्टर आगे खड़ी ट्रॉली से टकरा गया। मिलन अपने ही ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही वहां काफी लोग जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे के बारे में पता चलते ही उसके परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार व गांव की महिलाएं भी वहां आ गईं। शव को देख वह रोने लगे। उसकी मां की रोते-रोते हालत बिगड़ गई। पिता के मुंह से बोल नहीं निकल रहे थे। महिलाओं के रुदन से माहौल गमगीन हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मौत का सन्नाटा पसर गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें