Firozabad News: चार दिन से बंद घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Firozabad News: जनपद के नारखी थाना क्षेत्र में चार दिनों से बंद घर में 26 वर्षीय बनी सिंह का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों को दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और मौत के कारणों की जांच शुरू की है।

Firozabad News: जनपद के नारखी थाना क्षेत्र में चार दिन से बंद घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। गढ़ी कल्याण निवासी 26 वर्षीय बनी सिंह पुत्र अमर पाल सिंह के घर से सोमवार सुबह आसपास के लोगों को दुर्गंध आ रही थी। उसका घर पिछले चार दिन से बंद था। अनहोनी होने का अंदेशा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गेट खोलकर घर के अंदर पहुंची तो कमरे में बनी सिंह का शव फंदा से लटका मिला।
शव से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि ग्रामीण अंदर जाने की जहमत नहीं उठा सके। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया कि फंदा पर लटकने से युवक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।


