ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादट्रोली में खाद भरते समय करंट लगने से युवक की मौत

ट्रोली में खाद भरते समय करंट लगने से युवक की मौत

थाना उत्तर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरते समय 11,000 वोल्टेज की लाइन से छू जाने पर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक झुलस गए। शव को...

ट्रोली में खाद भरते समय करंट लगने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 16 Oct 2021 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना उत्तर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरते समय 11,000 वोल्टेज की लाइन से छू जाने पर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक झुलस गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

थाना मटसेना के गांव नगला मवासी निवासी रवि कुमार 23 वर्ष पुत्र मान सिंह थाना उत्तर के क्षेत्र नगला पान सहाय में खाद लेने गए थे। उसके साथ गांव के सुनील पत्र संतोष तथा भोजराज पुत्र मान सिंह भी थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में खाद भरने के बाद वह ऊपर चढ़कर समतल कर रहे थे। ऊपर 11000 वोल्टेज की विद्युत लाइन थी। किसी प्रकार एक युवक तार से छू गया। करंट लगने से तीनों वहीं पर गिर गए। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील व भोजराज करंट से झुलस गए। हादसा होते ही वहां मौजूद अन्य लोग घबरा गए। पता चलते ही मां काफी लोग एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में लाया गया। रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसे का पता चलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। रवि का शव देखते ही उसके परिजन रोने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें