वीडियो वायरल पर युवक की पिटाई
Firozabad News - रामगढ़ क्षेत्र में एक युवक को युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के कारण लोगों ने जमकर पीटा। युवती के परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसकी पिटाई की। पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके...
Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 18 Aug 2025 07:24 PM

थाना रामगढ़ क्षेत्र में रविवार की शाम एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसने एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। मामले में आरोपी युवक को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटा। बताया जा रहा है कि युवक को युवती की परिवार के महिला पुरुषों ने पकड़ लिया था। वीडियो वायरल करने को लेकर उनके अंदर गुस्सा व्याप्त था। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




