महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

खैरगढ़ क्षेत्र के कुबेरपुर निवासी एक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 11 जून को उसकी पत्नी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना गांव के बाहर हुई जब उसकी पत्नी मवेशी चराने गई थी। आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के कुबेरपुर निवासी एक युवक ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी 11 जून को गांव के बाहर मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान नगला भाऊ निवासी राममोहन के सबमर्सिबल पर पानी पीने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अंकुर यादव पुत्र गोपाल यादव एवं मनीष पुत्र रामसेवक निवासी नगला भाऊ थाना दक्षिण ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की।पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर वह अपनी पत्नी को लेकर घर वापस आया।

इसके बाद उसने थाना खैरगढ़ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।