
साला बहला कर ले गया युवती, जीजा धमका रहा पीड़ितों को
Firozabad News - थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक युवती को उसके पड़ोसी के साले ने बहला-फुसला कर ले गया। युवती के परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन साले और उसके जीजा ने धमकी दी। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली युवती को उसके पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति का साला बहला-फुसला कर ले गया। युवती के परिजनों को पहले उसका जीजा वापसी का आश्वासन देता रहा, अब धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिरसागंज में रहने वाले राजबहादुर के यहां पर उसके साले सोनू का आना-जाना रहता था। इस दौरान ही उसने पड़ोस में रहने वाली युवती को अपनी बातों में फंसा लिया। पिछले दिनों वह गांव से उस युवती को बहला-फुसला कर ले गया। जब युवती को परिजनों को इस संबंध में जानकारी मिली तो वह उसकी तलाश में जुट गए।
इस दौरान राजबहादुर के साले द्वारा बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने की जानकारी मिली तो वह राजबहादुर के घर पर पहुंचे। उससे जब उसकी बेटी के संबंध में पूछा तो राजबहादुर एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी ने कहा शाम तक बेटी आ जाएगी। शाम तक बेटी के न आने पर जब फिर से राजबहादुर के घर पर पहुंचे तो फिर से बेटी के संबंध में पूछने पर गाली देते हुए अभद्रता की। पति-पत्नी ने धमकी दी कि बेटी को लेकर नहीं आएंगे, जो करना है कर लो। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




