ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल

थाना टूंडला क्षेत्र राजा का ताल के समय दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह भाभी के साथ आगरा जा रहा...

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 22 Nov 2020 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना टूंडला क्षेत्र राजा का ताल के समय दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह भाभी के साथ आगरा जा रहा था।

जनपद आगरा निवासी तेज सिंह 22 वर्ष पुत्र खचेर सिंह अपनी भाभी तथा भतीजी के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। राजा का ताल के समीप सामने से आ रही तेज गति की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में तेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सड़क हादसों में जीशान पुत्र गुलफाम काशीराम कॉलोनी, जसवंत, जितेंद्र, सुनीता देवी पत्नी राम लखन निवासी अहमदाबाद घायल हो गए। हादसा चनौरा नया बाईपास रोड पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें