जसराना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Firozabad News - पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीने का आदी था और आर्थिक तंगी के चलते पत्नी से अक्सर झगड़ता था। शुक्रवार की शाम शराब पीकर लौटने के बाद उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। पलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थाना जसराना के नगला शादी निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू पुत्र ताले सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी था। आर्थिक तंगी को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। लोगों की मानें तो शुक्रवार की शाम वह शराब पीकर आया था। इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बात से कुपित हो लेकर उसने फांसी लगा ली। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
उसके पांच बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



