Firozabad News: पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते 32 वर्षीय सहदेव ने आत्महत्या कर ली। परिवार द्वारा उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों ने फिर भी उसे अन्यत्र दिखाने का निर्णय लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Firozabad News: पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या

Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन उसे दूसरी जगह दिखाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। नगला मिर्जा बड़ा निवासी 32 वर्षीय सहदेव रविवार को अपने कमरे में गले से फंदा कसकर झूल गया। परिजनों की उस पर नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। उसे फंदा काटकर नीचे उतारा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी उसे अन्यत्र दिखाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: पारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या