माइक की लीड का फंदा बना युवक ने पेड़ पर लटका, मौत
Feb 11, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय सोनू मानसिक तनाव में था और उसकी पत्नी 2 वर्ष पूर्व खुदकुशी कर चुकी थी। वह पड़ोस के कार्यक्रम में शराब पीने गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थाना उत्तर क्षेत्र में माइक की लीड से एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पड़ोस के कार्यक्रम में भाग लेने गया था और शराब पी ली थी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव वेदपुरा निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र नरेशचंद्र थाना उत्तर के दयाल नगर में रहकर जेसीबी मशीन चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी ने 2 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह मानसिक तनाव में रहता था। उसने मंगलवार को नगला पानसहाय स्थित पेड़ पर लटक कर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



