ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकामगारों के हित में काम करेगा श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट

कामगारों के हित में काम करेगा श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय समाजवादी श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट कामगारों के हित में कल्याणकारी कार्य...

कामगारों के हित में काम करेगा श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 29 Aug 2018 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय समाजवादी श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट कामगारों के हित में कल्याणकारी कार्य करेगा। विशेष रूप से कांच नगरी के श्रमिकों की समस्याओं पर संस्था का फोकस रहेगा। कामगार भाइयों के हित में यह अच्छी पहल की गई है।

यह बात सांसद अक्षय यादव ने बुधवार को नेहरू नगर में सेवार्थ ट्रस्ट कार्यालय का शुभारम्भ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांच नगरी के श्रमिक अनेक तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। श्रमिक हित में यहां पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि समाजवादी श्रमिक सेवार्थ ट्रस्ट का गठन कामगारों के कल्याण की दिशा में अपने उद्देश्य में सफल हो। यही हमारी कामना है। ट्रस्ट सचिव सिंहराज यादव ने कहा कि ट्रस्ट का गठन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की प्रेरणा से किया गया है। ट्रस्ट श्रमिकों के समक्ष आ रही समस्याओं को दूर कराने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, अवनींद्र यादव, राजनारायन मुन्ना, खालिद नसीर, विजय आर्या, रमेशचंद्र चंचल, ओम प्रकाश वर्मा, संजय यादव, इंजीनियर राजीव यादव, अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश दिवाकर, मनोज यादव, राहुल छतारी, देशदीपक यादव, हेतसिंह, गुलशन खान, शरद गुप्ता, विपिन गुप्ता, कदीर खान, राकेश तिवारी, नीरज यादव, जगमोहन यादव, गुलाब सिंह प्रधान, केवी यादव, पराग यादव, दिनेश पांडेय, राहुल यादव, प्रशांत यादव, होराम सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें