मजदूर यूनियन ने नकार दिया सिंडिकेट का प्रस्ताव

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

मजदूर यूनियनों ने द ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के वेतन प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने प्रति सैकड़ा चूड़ी जुड़ाई दर 4500 रुपये की मांग की है। प्रशासन द्वारा की गई वार्ताएं विफल रहीं हैं। श्रमिकों का कहना है कि केवल 1 रुपये की बढ़ोतरी अस्वीकार्य है।

मजदूर यूनियन ने नकार दिया सिंडिकेट का प्रस्ताव

मजदूर यूनियनों ने उद्यमी संगठन द ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट के प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है। मजदूर यूनियन ने वर्तमान चूड़ी जुड़ाई दर प्रति सैकड़ा 3150 रुपये के स्थान पर 4500 रुपया रुपया दिए जाने की मांग उठाई है। मजदूर यूनियन ने साफ कर दिया है कि इससे कम पर कोई फैसला नहीं होगा। इस महंगाई के दौर में 1 रुपया प्रति तोड़ा की बढ़ोत्तरी पूरी तरह नाजायज है। चूड़ी जुड़ाई श्रमिक इतनी कम बढ़ोतरी पर राजी नहीं है। बताते चले कि चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के संबंध में प्रशासन द्वारा दो बार दोनों पक्ष की समझौता वार्ता बुलाई जा चुकी है जो कि विफल हो गई थी।इधर

समझौता विफल होने के बाद चूड़ी उद्यमी संगठन द ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट ने मंगलवार को प्रशासन के माध्यम से शहर के चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में प्रति तोड़ा चूड़ी जुड़ाई दर₹एक रुपया बढ़ाए जाने की बात कही गई थी। साथ ही 15 जुलाई के बजाय 15 जून से प्रस्तावित रेट लागू करने को कहा गया था। श्रमिक नेताओं का कहना है कि उद्यमी संगठन ने प्रति तोड़ा चूड़ी पर सिर्फ₹1 रुपये बढ़ाने की बात कही है। श्रमिकों की मजदूरी में यह वृद्धि बेहद कम है जो स्वीकार किए जाने योग्य नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।