ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादलोहे की सरिया विद्युत तार से छूने पर श्रमिक की मौत

लोहे की सरिया विद्युत तार से छूने पर श्रमिक की मौत

थाना टूंडला क्षेत्र में लेंटर की सरिया बांधने से समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का जिला...

लोहे की सरिया विद्युत तार से छूने पर श्रमिक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 27 Oct 2020 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना टूंडला क्षेत्र में लेंटर की सरिया बांधने से समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

थाना उत्तर के क्षेत्र सत्य नगर निवासी राकेश 30 वर्ष पुत्र शिवचरण मजदूरी करता था। वह शनिवार को राजा का ताल में मजदूरी करने गया था। वहां एक मकान का लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर के लिए सरिया बांधते समय सरिया ऊपर विद्युत साल से टकरा गई। जिससे सरिया में करंट प्रभाव हो गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान मालिक बा अन्य मजदूर एकत्रित हो गए। लोग आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत का पता चलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसके शव को देख वह लोग रोने लगे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

मेयर ने पहुंचकर सांत्वना दी

फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र में लेंटर की सरिया बांधते समय करंट लगने से हुई सत्य नगर निवासी राकेश की मौत के बाद मेयर नूतन राठौर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं को ढांढस बंधाया। वहीं सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें