आंधी में छत से गिरे मजदूर की अस्पताल में मौत, हंगामा

Apr 05, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - उत्तर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की तेज आंधी में छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक धर्मवीर को पहले ट्रामा सेंटर और फिर आगरा रेफर किया गया था। रात को अचानक स्थिति बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आंधी में छत से गिरे मजदूर की अस्पताल में मौत, हंगामा

उत्तर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व तेज आंधी में छत से गिरे मजदूर की शनिवार देर रात उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। संतोष नगर निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर पुत्र ओमप्राकश चूड़ी के एक गोदाम में छटाई का काम करता था। शुक्रवार रात वह छत पर बाथरूम करने के लिए गया था। उसी दौरान तेज आंधी में पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई और सिर में भी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। शनिवार सुबह तबियत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले लाए। रात आठ बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे रवि यूनिटी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक का भाई नीतेश और अन्य परिजन चिकित्सकों पर लारपरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।