ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादउपचुनाव में बूथों पर एकजुटता से करें काम: सुनील

उपचुनाव में बूथों पर एकजुटता से करें काम: सुनील

विधानसभा के उप चुनाव को लेकर भाजपा की बेनीवाल गार्डन में संगठनात्मक बैठक...

उपचुनाव में बूथों पर एकजुटता से करें काम: सुनील
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 04 Oct 2020 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा के उप चुनाव को लेकर भाजपा की बेनीवाल गार्डन में संगठनात्मक बैठक हुई।

मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों व जिला पदाधिकारियों से भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा उपचुनाव में हर बूथ पर एकजुटता से पार्टी का झंडा लहराना है। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी व क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी ने कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ विकास को प्रतिबद्ध है। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने टूंडला उप चुनाव जीतने के लिए टूंडला विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने किया। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व टूंडला विधानसभा प्रभारी बीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व टूंडला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह, अश्वनी भारद्वाज, सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डॉ.मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, सतीश दिवाकर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें