पंचायत चुनाव में महिलाओं ने दिखाई दावेदारी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। कर्मचारी ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत...
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। कर्मचारी ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतपत्रों की जांच कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए 573 में आरक्षित 474, अनारक्षित 99 है जिनमें से 257 महिलाओं ने अपनी दावेदारी की है।
ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए कुल 294 उम्मीदवारों में 105 महिला, आरक्षित 75 अनारक्षित 219 है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल पद 421 हैं जिनमें आरक्षित 348, अनारक्षित 23 हैं। 153 महिलाओं ने नामांकन किया है। सभी नामांकन पत्रों की जांच की जा रही हैं। इस बारे में आरओ सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है।