तीन किमी क्रास कंट्री महिला रेस में रिंकी ने मारी बाजी
Firozabad News - फिरोजाबाद में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर महिला क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रिंकी ने पहला, सुरीती ने दूसरा और खुशी यादव ने तीसरा...

फिरोजाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में महिला क्रास कंट्री का आयोजन किया। विजयी महिला धावकों को पुरस्कृत किया। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला ओलम्पिक संघ के संयुक्त समन्वय से दाऊ दयाल स्टेडियम पर जिला स्तरीय महिला वर्ग की 3 किलोमीटर क्रांस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। क्रीडा अधिकारी राहुल चौपड़ा एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज तथा खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिता को शुरू कराया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकी, दूसरा स्थान सुरीती, तीसरा स्थान खुशी यादव, चौथा स्थान शिवानी यादव, पांचवा स्थान प्रियांशी, छठा स्थान लकी यादव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर खेलो इंडिया प्रशिक्षक अभिषेक यादव, भोजराज, शुभा गुप्ता, प्रियंका रानी, डोली, वैष्णवी, हिमांशु, विकास आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।