ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबाजार आई किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज

बाजार आई किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज

कस्बा में बाजार करने आई किशोरी का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। वहीं उसकी दूसरी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ की...

बाजार आई किशोरी का अपहरण,  मुकदमा दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 19 Dec 2022 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा में बाजार करने आई किशोरी का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। वहीं उसकी दूसरी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ की गई। सोमवार को घटना की रिपोर्ट किशोरियों की मां ने थाना में दर्ज कराई। एएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ व पॉस्को की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र निवासी महिला ने अपहरण की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। बताया कि 13 दिसंबर को उसकी पुत्री अपनी बहन रीमा (काल्पनिक नाम) के साथ बाजार करने बेवर आई थी। तभी बाजार में शिवम पुत्र गोविंद, रेखा पत्नी गोविंद निवासीगण जलालपुर व मुकेश पुत्र अज्ञात निवासी जयपुर अपने एक अज्ञात साथी के साथ आए और उसकी बड़ी पुत्री का अपहरण कर ले गए। वहीं आरोपियों द्वारा उसकी दूसरी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण व पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें