प्रीपेड मीटर को लेकर उपकेंद्र पर फिर महिलाओं ने की तोड़फोड़, पथराव

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - फिरोजाबाद में प्रीपेड मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा जारी है। महिलाएं विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर अपने मुद्दे उठाने के बाद उग्र हो गईं। तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएँ सामने आई हैं। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं का गुस्सा ठंडा करने में असफल रहे।

प्रीपेड मीटर को लेकर उपकेंद्र पर फिर महिलाओं ने की तोड़फोड़, पथराव

फिरोजाबाद। प्रीपेड मीटर के विरोध में शुरू हुआ विरोध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुहागनगर विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ पथराव करने वाली गुस्साई महिलाओं का मामला थमा नहीं था कि शनिवार की दोपहर में विद्युत उपकेंद्र ककरऊ कोठी‌ बिजलीघर को महिलाओं ने अपना निशाना बनाया। महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचने के बाद जैसे ही प्रीपेड मीटर को लेकर अपनी समस्या विद्युत अधिकारियों के समक्ष रखी तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामला उग्र हो गया। महिलाओं ने हंगामा करने के साथ-साथ वहां धूल-मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया। इसी दौरान कई महिलाओं ने ईटों के साथ कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कई महिलाओं ने बाहर से भी पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं के उग्र रूप को देखकर विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारियों में भगदड़ मच गई। आक्रोशित महिलाओं ने बिजलीघर में रखी कुर्सी-मेजों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। महिलाओं के उग्र रूप को देखकर बिजलीघर में सन्नाटा पसर गया। महिलाएं काफी देर तक बिजली घर के अंदर अपनी मनमानी करती रहीं।महिलाओं का कहना था कि हमें नहीं चाहिए नए प्रीपेड मीटर हमारे पुराने मीटर वापस लगाओ। बिजली घर के अंदर लगभग आधा घंटे तक महिलाओं का साम्राज्य कायम रहा। मामले की जानकारी तत्काल ही इलाका पुलिस को दे दी गई। इसी दौरान सूचना पाकर उपखंड अधिकारी हरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया।दफ्तरों में छिपकर कर्मचारियों ने बचाई जानमहिलाओं द्वारा जिस तरह धूल फेंकने के साथ-साथ ईंटों का पथराव कर रही थीं उसे देखकर विद्युत कर्मचारी की सांस अटक गई। कई कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के अंदर छिपकर किसी तरह महिलाओं के आक्रोश से खुद को बचाया।वैक्यूम सर्किट ब्रेकर कंट्रोल रूम में घुसी महिलाएंविद्युत अधिकारी एवं कर्मचारियों के उस समय हाथ-पैर फूल गए जब महिलाएं बिजलीघर अतिसंवेदनशील वेक्यूम सर्किट ब्रेकर कंट्रोल रूम में घुस गईं। अधिकारियों का कहना था कि अगर महिलाएं किसी तरह छेड़छाड़ करतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।क्षेत्रीय पार्षद को बुलाया मौके परअधिकांश आक्रोशित महिलाएं सत्यनगर के अलावा झलकारीबाई नगर की बताई गई। विद्युत अधिकारियों ने क्षेत्रीय पार्षद मनोज शंखवार को मौके पर बुलवाया। पार्षद के कहने पर काफी देर बाद महिलाओं का गुस्सा ठंडा हुआ। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि सोमवार को कैंप के दौरान समूची स्थिति से अवगत कराया जाएगा।बिजलीघर पर दूसरी बार हुआ हंगामाककरऊ कोठी विद्युत उपकेंद्र पर महिलाओं ने दूसरी बार धाबा बोला है। लगभग एक महीने पहले भी महिलाओं ने प्रीपेड मीटर के विरोध में जमकर हंगामा काटा था तथा तोड़फोड़ भी की थी। शनिवार को यह महिलाओं का दूसरी बार हमला है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।