गुस्साई महिलाओं ने निगम में काटा जमकर हंगामा
Firozabad News - फिरोजाबाद में महिलाओं ने नगर निगम के सामने हंगामा किया क्योंकि उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला। वार्ड संख्या 29 की महिलाएं अवैध दरवाजे के निर्माण के खिलाफ थीं। नगर आयुक्त ने महिलाओं को...

फिरोजाबाद। नगर निगम में सोमवार को ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलने से महिलाओं में गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए अपर नगर आयुक्त कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं को देखकर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वार्ड संख्या 29 की तीन दर्जन से अधिक महिलाएं अपनी समस्या को लेकर कई घंटे से इंतजार कर रही थीं। हंगामा होते देखा नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं का गुस्सा शांत किया। मामला वार्ड संख्या 29 नई आबादी प्रकाश नगर का बताया गया। संख्या में लगभग 50 से अधिक महिलाएं अपनी समस्या को लेकर सुबह 10 बजे से ही नगर निगम पहुंच गई। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब उनकी समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं हुआ तो अचानक महिलाओं में गुस्सा भड़क गया। महिलाएं जीवाराम हाल से बाहर निकल आई और उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। महिलाओं की नारेबाजी सुनकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। महिलाओं ने बताया कि वह जिस गली में रहती हैं वहां टापा खुर्द के कुछ लोग अगर तरीके से श्मशान घाट का दरवाजा निकालना चाहते हैं जबकि यह नगर निगम की जमीन है। उन्होंने कहा कि दरवाजा निकलने से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा हम मर जाएंगे लेकिन दरवाजा नहीं निकलने देंगे।
आक्रोशित महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त अब्बास हसन नकवी के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करना शुरू कर दिया। व्यापारियों एवं पार्षदों के साथ वार्ता कर रहे अपर नगर आयुक्त तत्काल बाहर आए और उन्होंने महिलाओं की समस्या को सुना। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि अवैध रूप से दरवाजा नहीं निकलने दिया जाएगा तथा इसकी जांच की जाएगी। ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।