ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकैंसर से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत

कैंसर से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत

थाना नारखी क्षेत्र में एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। पति के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया...

कैंसर से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 03 Dec 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना नारखी क्षेत्र में एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। पति के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

नारखी थाना नारखी के गांव नगला गढ़रिया निवासी बबली (38) पत्नी नर सिंह पाल पिछले छह सात माह से बीमार चल रही थी।‌ उसे कैंसर बताया था। पति बबली का उपचार ग्वालियर के एक अस्पताल में करा रहा था। गुरुवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पति का आरोप था कि परिवारों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिससे उसके गांठ बन गई थी। उसी में कैंसर हो गया था।

पति मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। कर्मचारियों ने उसके शव को विच्छेदन गृह में रखवा कर थाना नारखी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें