बहन से विवाद पर महिला ने खुद को आग लगाई, मौत
टूण्डला। नगला सिंघी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा...
नगला सिंघी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। उसका अपनी जिठानी (बहन) से विवाद हो गया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में भी दोनों पक्ष आमने सामने रहे। घुरकुआ निवासी सोनिया (21) पत्नी राकेश ने शाम को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय उसकी बहन कविता घर पर थी। उसने आग को बुझाया। तब तक वह काफी झुलस गई थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ससुरालीजनों की मानें तो सोनिया व उसकी बहन कविता की एक ही घर में शादी हुई है। दोनो बहनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए थे। उनको घटना का पता चला तब वह घर पहुंचे। सोनिया के दो बच्चे है। घटना का पता चलते ही सोनिया के मायके वाले आ गए। उन्होंने ससुरालियों पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अक्सर ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते रहते थे। जिला अस्पताल में भी दोनों पक्ष आमने सामने रहे। कई बार उन लोगों में विवाद हुआ। शव को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।