ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादउद्यम से जोड़ी जाएंगी मलिन बस्तियों की महिलाएं

उद्यम से जोड़ी जाएंगी मलिन बस्तियों की महिलाएं

शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को रोजगार परक ट्रेनिंग दिला कर उद्यम से जोड़ा जाएगा, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो...

उद्यम से जोड़ी जाएंगी मलिन बस्तियों की महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 19 Dec 2022 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को रोजगारपरक ट्रेनिंग दिला कर उद्यम से जोड़ा जाएगा, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।

सोमवार को नगर में चाइल्ड फंड इंडिया कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मलिन बस्ती की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला में दस मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया, जो महिलाओं को उद्यम लगाने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। मुख्य वक्ता नारी सशक्तिकरण की अध्यक्षा डॉ.दुर्गेश यादव ने कहा दिशा संस्था द्वारा श्रमिक परिवारों की महिलाओं को उद्यमी बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया जा रहा है। जो कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा ने कहा कि महिलाओं को यह प्रशिक्षण विभिन्न ट्रेडों में दिया जाएगा। ज्वेलरी मेकिंग, ब्यूटी पार्लर, सॉफ्ट टॉयज, सिलाई, फास्ट फूड, जनरल स्टोर, रेडीमेड वस्त्र, मोबाइल रिपेयरिंग, पशुपालन शामिल हैं। प्रशिक्षक भी महिलाएं ही हैं, जो प्रशिक्षण के बाद में श्रमिक परिवारों की महिलाओं को उद्यम स्थापित करने में मदद करेंगी। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। अध्यक्षता सरोजनी नायडू स्कूल के प्रधानाध्यापक भगवानदास शंखवार एवं संचालन प्रगति युवा विकास समिति अध्यक्ष नरेश राठौर ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें