Firozabad News: पति की पिटाई से महिला बच्चों को छोड़कर गई
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव चितावली में पति की आएदिन की पिटाई से क्षुब्ध होकर गर्भवती महिला गुरुवार की शाम घर से कहीं चली गई। परिजनों ने महिला की तलाश की लेकिन

Firozabad News: शिकोहाबाद के गांव चितावली में पति की आएदिन की पिटाई से क्षुब्ध होकर गर्भवती महिला गुरुवार की शाम घर से कहीं चली गई। परिजनों ने महिला की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पूनम पत्नी हरिओम चित्रावली की मां का आरोप है कि उसका दामाद उसे आएदिन बिना किसी कारण के शादी के बाद से ही मारपीट करता आ रहा है। गुरुवार की शाम को पति ने उसकी पिटाई की। जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी बेटी को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
महिला की मां ने बताया कि वह अभी गर्भवती है। वह अपने दो बच्चे दिव्या, राघव को छोड़ गई है। महिला के मायके पक्ष ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।


