Firozabad News: बाइक बचाते समय ऑटो से गिरकर महिला घायल
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News: नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक महिला यात्री तेज रफ्तार ऑटो से गिरकर घायल हो गई। पूजा, जो ऑटो से घर लौट रही थी, एक बाइक को बचाते समय गिर गई। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

Firozabad News: नगला खंगर थाना क्षेत्र में बाइक को बचाते समय तेज रफ्तार से दौड़ रहे ऑटो से गिरकर महिला यात्री घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। नगला हरलाल निवासी 40 वर्षीय पूजा पत्नी रामगोविंद मंगलवार देर शाम ऑटो में बैठकर घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान उखाड मार्ग पर ऑटो के अचानक एक बाइक आ गई। चालक ने उसे बचाने के प्रयास किए उसी दौरान पूजा ऑटो से गिरकर घायल हो गई। यह देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के बारे में जानकारी होने पर पति सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसका उपचार चल रहा है।है।


