ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादगृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दी

गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दी

महिला ने फांसी लगाकर दी महिला ने फांसी लगाकर दी महिला ने फांसी लगाकर दी महिला ने फांसी लगाकर...

गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 18 Jan 2019 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण क्षेत्र में बुधवार रात महिला ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को भोर में घटना के बारे में पता चला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

करबला निवासी टिंकू के घर चूड़ी जुड़ाई का काम होता है। उसकी पत्नी मिथलेश (30) ने बुधवार रात को रस्सी का फंदा बनाकर अपने गले में डाल लिया। वह पंखे पर लटक गई। भोर में परिजनों ने उसे लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला को फांसी पर लटका देख सभी हैरत में पड़ गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का मानें तो रात को खाना बनाने के बाद वह प्रतिदिन की तरह सभी के साथ सोई थी। रात को वह कब उठकर बगल के कमरे में चली गई, पता नहीं चला। उसकी मौत का पता चलते ही मायके वाले आ गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें