Woman Files Case Against In-Laws for Domestic Violence and Dowry Demands in Firozabad दूसरी महिला से संबंध होने पर विवाहिता को घर से निकला, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsWoman Files Case Against In-Laws for Domestic Violence and Dowry Demands in Firozabad

दूसरी महिला से संबंध होने पर विवाहिता को घर से निकला

Firozabad News - थाना सिरसागंज में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति के एक महिला से संबंध थे। जिसके चलते ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे।

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादWed, 25 Dec 2024 01:12 AM
share Share
Follow Us on
दूसरी महिला से संबंध होने पर विवाहिता को घर से निकला

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति के एक अन्य महिला से संबंध थे। जिसके चलते ससुराल के लोग उसे परेशान करते थे। आए दिन अतिरिक्त दहेज का बहाना बनाकर मारपीट करते। आरोप है कि उसको दो बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया है। आरती निवासी सिरसा खास ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि उसकी शादी हाथरस के सादाबाद में गांव कुरसंडा निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। पति के पूर्व से ही एक महिला से संबंध होने के चलते उसे ससुराल में परेशान किया जाता था। कम दहेज का ताना देकर मारपीट करते। ससुरालियों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

महिला का कहना है कि वह शांत रही ताकि उसका परिवार बसा रहे। उसने दो बच्चों को जन्म भी दिया। इसके बाद भी ससुरालियों की आदत में सुधार नहीं आया। कुछ दिन पहले उसे दो बच्चों के साथ मारपीट करके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया है। महिला ने पति जितेंद्र, सास किरण देव, देवर दीपक, हेमंत, मोहर सिंह, नौरंगीलाल, प्रेम बाबू, पंकज, जॉनी, सचिन, राहुल, रेशमा देवी, हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।