विवाहिता को बच्चों सहित निकाला तो दिया धरना

Mar 05, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - दक्षिण क्षेत्र में एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने होली के दिन बच्चों सहित घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने दरवाजे पर एक नोट चिपका दिया कि वे जरूरी काम से बाहर गए हैं। महिला ने धरना दिया और पुलिस की मदद से वह और उसके बच्चे फिर से घर के अंदर गए।

विवाहिता को बच्चों सहित निकाला तो दिया धरना

थाना दक्षिण क्षेत्र में ससुरालियों ने विवाहिता को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। घर के दरवाजे पर एक कागज चस्पा कर दिया कि जरूरी काम से बाहर का रहे है। महिला ने धरना दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला व बच्चों को घर के अंदर भिजवाया। चंद्रवार गेट निवासी प्राची गुप्ता पत्नी अर्पित गुप्ता की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे घर से निकाल दिया। महिला की माने तो 1 फरवरी को मानवाधिकार संगठन के हस्तक्षेप के बाद उसे ससुराल भेजा था।ससुरालजन

ने महिला को होली के दिन बेटे और बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने दरवाजे पर एक कागज चस्पा कर दिया। उस पर लिखा था वह "जरूरी काम से चार-पांच दिन के लिए बाहर गए हैं।महिला ने पहले ससुराल के घर के आगे धरना दिया फिर थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने सास ससुर को बुलवाकर महिला व उसके बच्चों को घर भिजवाया। उसके ससुराल वाले कहते है उनकी लड़कियां आती है वह कुछ न कुछ लेकर जाती है इसी प्रकार वह भी मायके से रुपए लेकर आए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है महिला व बच्चों को घर भिजवा दिया है। दोनो पक्षों को दो दिन बाद बातचीत को थाने बुलाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।