हादसा दो- ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - बसई मोहम्मदपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में 45 वर्षीय उमाकांति की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ फतेहाबाद जा रही थीं। हादसे में रिश्तेदार घायल हो गए और ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हादसा दो- ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली-बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लाइनपार थाना क्षेत्र कके मोहल्ला आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय उमाकांति पत्नी अशोक कुमार मंगलवार दोपहर अपने रिश्तेदार के साथ बाइक द्वारा फतेहाबाद जा रही थीं। वे गढ़ी तिवारी और 90 बीघा के बीच पहुंचे उसी दौरान तेज गति से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में उमाकांति की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार घायल हो गया। यह देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।