महिला की उपचार के दौरान मौत
Apr 07, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Firozabad News - थाना दक्षिण क्षेत्र की 45 वर्षीय गुड्डी देवी पिछले चार दिन से पीठ के दर्द से परेशान थी। परिजन उसे चनौरा के अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी कैलाश बाबू पिछले चार दिन से पीठ में दर्द होने से परेशान थी। मंगलवार सुबह परिजन उसे चनौरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उपचार शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। आनन-फानन में चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर ले गए। मृतका के पति ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


