धन निकासी में देरी होने पर महिला ने किया हंगामा
Firozabad News - शिकोहाबाद में माया देवी ने बेटी की शादी के लिए 1.39 लाख रुपए की धन निकासी के लिए डाकघर में छह दिन इंतजार किया। देरी होने पर महिला ने हंगामा किया। अधिवक्ता की मदद से पोस्ट मास्टर ने समस्या का समाधान किया और महिला को धनराशि का भुगतान किया।

शिकोहाबाद में बेटी की शादी के लिए धन निकासी करने के लिए आई महिला ने देरी होने पर डाकघर में हंगामा किया। महिला के साथ पहुंचे अधिवक्ता की पहल पर धन निकासी हो सकी। उसके बाद मामला शांत हुआ। नगला चाट निवासी माया देवी का स्टेशन रोड स्थित डाकघर में खाता है। उसकी बेटी की शादी 20 अप्रैल को होनी है। जिसके चलते वह डाकघर में पिछले छह दिन से 1.39 लाख रुपए की निकासी करने के लिए आस रही थी, लेकिन उसके खाते से रुपए नहीं निकाले गए। बुधवार को डाकघर पहुंची महिला ने हंगामा किया। पोस्ट मास्टर सत्यवीर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आई डी को खुलवाया।
उसके बाद महिला को धनराशि का भुगतान करा दिया। इस बारे में पोस्ट मास्टर का कहना है कि महिला आज ही डाकघर आई थी। उनकी आईडी ब्लॉक थी। उसे खुलवाकर भुगतान करा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


