ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादमहिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

नगर के कांशीराम कॉलोनी में एक महिला पारिवारिक कलह के चलते फांसी के फंदे पर झूल गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को नीचे उतारा। उसे उपचार के लिए...

महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 07 Jul 2020 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के कांशीराम कॉलोनी में एक महिला पारिवारिक कलह के चलते फांसी के फंदे पर झूल गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को नीचे उतारा। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए।

गुलफशा 30 पत्नी राजू निवासी कांशीराम कॉलोनी ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी के फंदे पर झूल गई। जब उसका बेटा खेलकर घर आया तो उसने दरवाजा खोलने के लिए मां को पुकारा तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। बच्चे का रोना सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने दरवाजा तोडकर अंदर देखा तो महिला को फांसी के फंदे पर लटके देखा तो आननफानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। महिला का पति रिक्शा चालक है वह भी सूचना मिलते ही अस्पताल के लिए पहुंच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें