महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फिरोजाबादशिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को थाना क्षेत्र की एक महिला ने मकान के स्वामी के एक रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी बुलेट लेकर आया और किराये का मकान खाली करने को कहने लगा। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलोज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर कमरा खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


